ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20220511 111942 प्रचंड बारिश: बेसमेंट में गया पानी, तीन की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बादलों का तांडव है। जयपुर में भी दिल्ली जैसा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा इलाके में सड़क किनारे बने एक बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया, जिसमें डूबने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया. पूरे इलाके में इस वक्त पानी भरा हुआ है, जिस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़कों में फंसे वाहन

तेज बारिश के कारण कुछ जगहों से मकानों के ढहने की खबरें सामने आ रही हैं. जबकि कुछ जगहों पर सड़क धंस गई है. जयपुर के जामडोली इलाके में बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस और वैन अचानक सड़क धंसने के कारण फंस गई है. इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई, और बच्चों को गाड़ी से नीचे उतार लिया गया. फिलहाल धंसी गाड़ियों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी को बुलाया गया है


Share This News