ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240730 WA0235 बिजली बिल शुल्क की बढ़ोतरी व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा बिजली बिलों में स्थाई शुल्क की बढ़ोतरी के खिलाफ और वाल्मिकी समाज को सफाई कर्मियों की भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग का मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा की जिस तरह महंगाई बढ़ रही है उस परिस्थिति में राहत देने की बजाय सरकार ने आम आदमी की पीठ पर छुरा घोपने का कार्य किया है जिसे बीकानेर जिला कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने की मांग भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की गई है

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि अगर बढ़ी हुई दर वापिस ना ली गई तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में सड़को पर आंदोलन करेगी

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने बिजली बिलों में राहत देते हुए फ्री बिजली देने का कार्य किया जिस से आम उपभोक्ता को राहत मिली लेकिन भाजपा आम आदमी को राहत देना नही चाहती।

प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा की भाजपा शुरू से ही आमजन की विरोधी रही है लेकिन जिला कांग्रेस चुप नही बैठेगी कांग्रेस आम आदमी के हक हकूक के लिए पहले भी संघर्ष करती रहीं है आगे भी करती रहेगी

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया  शिष्टमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, पूर्व प्रदेश सचिव सलीम भाटी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास, जिला कांग्रेस महासचिव रवि पुरोहित, मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, धनसुख आचार्य, योगेश गहलोत, नारायण जैन, सचिव मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, अकरम अली, गिरधर जोशी, गणेश कुमार ओझा, शामिल थे।


Share This News