ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220511 111942 16 हनीट्रैप मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार, शिक्षक को फंसाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। नागौर जिले के डीडवाना कुचामन जिले में एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। नावां थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन ताराचंद चौधरी के अनुसार नावां थाना क्षेत्र निवासी एक सरकारी शिक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवक मुकेश कुमावत और महिला बाजा देवी उसे अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देने के साथ ब्लैकमेल कर रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी महिला बाजा देवी व आरोपी युवक मुकेश कुमावत को गिरफ्तार कर लिया हैं। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवादी शिक्षक की और से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक परिवादी शिक्षक के पास एक महिला का फोन आया, जिसने कहा कि मैं आपको जानती हूं।

मामले के अनुसार महिला ने कहा कि बात करनी है तो मैंने बाद में बात करने का कहकर फोन रख दिया। उस नम्बर से फिर लगातार फोन आते रहे। जिसके चलते उस महिला से 2-3 दिन तक बात की। बीती 1 जुलाई को बाजा नाम की इस महिला ने शिक्षक से कपड़े सिलवाने के लिए पैसे मांगे, जो बाद में लौटाने का कहा। जिस पर शिक्षक ने बताए अनुसार मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट कर दिया।

महिला ने बाजा लगातार 10-15 रोज तक कॉल कर शिक्षक से घरेलू बातबीत करती रही। फिर 15 जुलाई को फोन करके शिक्षक को कुचामन के एक शॉपिंग मॉल पर बुलाया। वहां पर इस महिला ने सामान खरीदा, जिसका पेमेंट शिक्षक से दिलवाया और कहा कि पेमेंट बाद में दे देगी। इसके बाद महिला ने शिक्षक को घर छोड़ने के लिए कहा। शिक्षक महिला के विश्वास में आकर इसके घर पर छोड़ने चला गया, तो वहां पर पहले से ही मुकेश कुमावत निवासी हिराणी मौजूद था।

महिला ने शिक्षक को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। रिपोर्ट के मुताबिक 17 जुलाई को शिक्षक के मोबाइल पर मुकेश कुमावत का फोन आया उसने कहा कि आपका हमने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया है। आप सरकारी कर्मचारी है 2 लाख रुपए दे दो, नहीं तो आपके फोटो वीडियो वायरल कर देंगे। आपके घर पर भेज देगें, उसके बाद शिक्षक घबरा गया और फोन काट दिया, लेकिन 21 जुलाई को दोनों लोगों ने शिक्षक के  व्हाट्सएप नम्बर पर अश्लील वीडियो भेज दिया। बाद में मुकेश कुमावत ने 22 जुलाई को फोन कर शिक्षक को धमकाया कि या तो रुपए दे नहीं तो जान से खत्म कर देंगे

तनाव में आये शिक्षक ने उनको 50 हजार रुपए दे दिए। तथा लेकर पुलिस को पीड़ित ने रिपोर्ट दी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ताराचंद चौधरी ने इस अवसर पर आम जन के नाम एक संदेश भी दिया की अनजान नंबर से आए फोन को रिसीव करते समय सावधान रहना चाहिए।


Share This News