ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211103 181707 3 बीकानेर में युवक की हत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में  एक युवक की हत्या कर दी गई।पारिवारिक विवाद के चलते की गई हत्या के बाद शव पीबीएम अस्पताल की मोचरी में रखा गया।  हत्या के बाद से परिजनों की ओर से मोर्चरी के आगे धरना दिया गया गया तथा परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान ने बताया जामसर थाना क्षेत्र में आने वाले कालासर गांव में पारिवारिक विवाद के झगड़ा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर 22 साल के गणेश सिंह राजपूत की पिटाई कर दी। गणेश को इतना पीटा गया कि वो घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया,तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ युवकों को राउंड अप भी किया गया है। अब तक किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस पड़ताल में यह बात सामने आई
मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते परिवार के लोग ही आपस में उलझ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में गणेश सिंह को गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल भी लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद क्या था? इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मर्डर में शामिल होने पर इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।


Share This News