ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 121 31 तक नहीं करवाया नवीनीकरण, तो नि:शुल्क इलाज के लिए करना पड़ेगा तीन महीने इन्तजार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का 1 अगस्त से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अब केवल एक दिन शेष हैं। 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाने वाले परिवार 1 अगस्त से से नि:शुल्क इलाज पाने के लिए पात्र हो जाएंगे जबकि 31 जुलाई तक नवीनीकरण नहीं करवाने वालों को नि:शुल्क इलाज के लिए तीन माह का इन्तजार करना होगा। पंजीकरण से वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राय: यह देखने में आया है कि कोई जरूरतमंद परिवार इलाज करवाने के लिए अस्पताल में जाता है, तो उसे पता लगता है कि उसका मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कार्ड की अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में उस परिवार को नवीनीकरण के लिए अगली पंजीकरण दिनांक का इन्तजार करना पड़ता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें समय पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में नवीनीकरण करवाना आवश्यक है।

डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि निशुल्क श्रेणी के अतिरिक्त परिवार नवीनीकरण के लिए परिवार मात्र 850 रुपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना में पंजीयन करवाने के बाद राज्य सरकार की तरफ से बीमित परिवार को 25 लाख रूपए तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा।

इसके साथ-साथ ही मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु की स्थिति में परिवार को 10 लाख रूपए एवं दुर्घटना में पूर्ण क्षति (अपंगता) होने पर तीन लाख एवं डेढ़ लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक ईशान पुष्करणा ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में कैंसर के उपचार हेतु 73 डे-केयर पैकेज भी लागू किए गए हैं। इनके अंतर्गत मरीज को एडमिशन के दिन ही उपचार उपरांत डिस्चार्ज किया जा सकेगा। इन पैकेज में बीमा कम्पनी द्वारा दो घंटों के भीतर प्री-ऑथ अप्रूवल प्रदान की जावेगी।


Share This News