ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 103 वेटरनरी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के आगामी सातवें दीक्षांत समारोह के आयोजन की विभिन्न तैयारियों हेतु कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने बताया कि राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, कलराज मिश्र की अध्यक्षता में 29 जुलाई, 2024 को दोपहर 12ः00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। डॉ. हिमांशु पाठक, महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली इस समारोह के सम्मानीय अतिथि होंगे।

दीक्षांत समारोह में कुल 538 बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच. (स्नातक), डिग्री, 106 स्नातकोत्तर डिग्री तथा 21 विद्यावाचस्पति सहित कुल 665 डिग्रीयां एवं 29 मेडल प्रदान किये जाएगे। दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु गठित विभिन्न कमेटियों का समयानुसार आवश्यक तैयारियों हेतु उचित सुझाव व दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कुलसचिव बिन्दु खत्री, वित्त नियंत्रक बी.एल. सर्वा सहित विश्वविद्यालय के डीन-डॉयरेक्टर एवं कमेटी के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

डेयरी महाविद्यालय बीकानेर का हुआ विधिवत पूजन

राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के बीछवाल स्थित नवनिर्मित भवन का बुधवार को विधिवत पूजन किया गया। कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने कहा कि डेयरी संकाय शीघ्र ही नवनिर्मित भवन में संचालित किया जायेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर कैंपस में चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, प्रो. हेमंत दाधीच ने सभी का स्वागत किया एवं महाविद्यालय का अवलोकन करवाते हुए गतिविधियों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर एवं शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहे।


Share This News