ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
sky 8130955 1280 मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से सीकर के बीच, भारी बारिश अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के मुताबिक मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो गया है और मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है।

उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से बीकानेर भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कोटा, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिन राजस्थान के अनेक भागों में, बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।


Share This News