Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में गुरुवार को सात जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून सक्रिय है और इस चरण में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी वर्षा हो सकती है। विभाग की ओर से एकत्र किए गए डेली रेनफाल डाटा में दौसा के खेडली में 68.5 एमएम बारिश हो चुकी है चूरू और उदयपुर में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सात जिलों के साथ अन्य जिलों में भी तेज, माध्यम बारिश के आसार है।
हालांकि 24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा धौलपुर में रही। यहां कुछ ही घंटों में साढ़े चार इंच से ज्यादा पानी बरसा। अलवर और जयपुर ग्रामीण में भी जोरदार बारिश हुई। अलवर में 90 एमएम से ज्यादा, बारां में 80 एमएम से ज्यादा, जयपुर में 70 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इस बारे में विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिन तक राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश जिलों में बारिश है। प्रदेश में 24 घंटों में बांधों में 6.3 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की आवक हुई है।