ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240724 175651 1 विमान में इसलिए हुआ विस्फोट, मृतक तकनीकी कार्मिक थे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240724 175651 विमान में इसलिए हुआ विस्फोट, मृतक तकनीकी कार्मिक थे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240724 175614 विमान में इसलिए हुआ विस्फोट, मृतक तकनीकी कार्मिक थे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
हादसे का शिकार विमान।

Thar पोस्ट। एक विमान हादसे में 18 जने मारे गए है। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि विमान में सवार 19 लोगों में से 18 के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान जमीन पर गिर गया और आग के गोले में बदल गया। हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनट में विमान का संतुलन बिगड़ गया।

विमान टेक ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान एक ओर झुक गया, विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ ही पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुएं का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए।

जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी। घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है। आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता दिखायी दे रहा है। बमबॉर्डियर सीआरजे 200 विमान एयरलाइन के केवल तकनीकी कर्मियों को लेकर जा रहा था। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया, ‘‘विमान में कोई यात्री सवार नहीं था बल्कि कुछ तकनीकी कर्मी थे

फ्लाइट राडार 24 के अनुसार, सौर्य दो बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 क्षेत्रीय जेट के साथ नेपाल में घरेलू उड़ानें संचालित करता है, दोनों लगभग 20 साल पुराने हैं। जनवरी 2023 में यति एयरलाइंस की दुर्घटना में कम से कम 72 लोग मारे गए थे, जिसका कारण बाद में पायलटों द्वारा गलती से बिजली काट देना बताया गया था।


Share This News