ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 96 बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240723 203036 बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। केंद्रीय बजट पर आज जनप्रतिनिधियों व अन्य की मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। बीजेपी ने इसे आमजन को लाभ पहुंचाने वाला बताया वहीं कांग्रेस ने बजट का विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बजट से हर वर्ग के सशक्तिकरण की निरंतरता रहेगी। बजट में कौशल, विकास, दलित, पिछड़े वर्ग की उन्नति का ध्यान रखा गया है। बीकानेर से लेकर विकसित राजस्थान व देश में उन्नति के नए आयामों व सोपान तय करने वाला लोककल्याणकारी बजट है।

मेयर सुशीला कँवर ने कहा कि।यह बजट ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना,
अंत्योदय के प्रति दृढ़ संकल्प और ‘नए भारत’ को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का ‘रोड मैप’ है,नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बजट है।

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि ल आम बजट 140 करोड़ से अधिक देशवासियों की उम्मीदों को साकार करने वाला है। यह आत्मनिर्भर होते भारत की तस्वीर है। इस बजट में युवा, महिला, वृद्ध, विद्यार्थी, किसान और निम्न आय वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखा गया है।

विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा किसानों को तोहफा, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं को सशक्त करने वाला बजट विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज बताया है ‘नए भारत’ को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया है।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आम बजट आत्मनिर्भर भारत की राह प्रशस्त करने वाला बजट है।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ़ संकल्प, एवं नए भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का रोड मैप है  देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा ‘नए भारत’ को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का ‘रोड मैप’ है।नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बजट को नए भारत के निर्माण को तीव्रता प्रदान करने वाला सर्वसमावेशी और जनहितैषी संतुलित दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि बजटीय प्रावधान अमृत काल के दौरान देश को आत्मनिर्भर और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ सिद्धार्थ असवाल के अनुसार भारत को विकास व विरासत के साथ समग्र रूप से मजबूत करने वाला है। इस बजट में सोना चांदी से लेकर, फोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम,एक्स-रे मशीन, कैंसर की दवाइयां सस्ती कर महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ ,पीएम आवास योजना में 3 करोड़ नए घर तोहफा दिया है। पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य ने कहा अमृतकाल का सुनहरा बजट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट भारत की अर्थव्यवस्था के लिहाज़ से ‘अमृतकाल’ का सुनहरा दस्तावेज है

युवा भाजपा नेता विजय बाफना के अनुसार बजट आंतरिक बुनियादी ढांचे, गरीब किसान , व्यापारी और युवा पीढ़ी के विकास के साथ समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के बजट ने देश के किसान, युवा, मजदूर, छोटे व्यापारी, महिलाओं, बेरोजगारों एवं आमजन आदि सभी वर्गों के सपने को ध्वस्त करते हुए देश को निराशा के गर्त में धकेल दिया है। हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की केवल बिहार व आंध्रप्रदेश तक सीमित कर आमजन का ध्यान नहीं रखा है।

पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ,बी.डी. कल्ला ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि घाटे का बजट प्रस्तुत किया गया है जिससे देश पर कर्जे का भार बढ़ जाएगा। बजट में किसान, आम व्यक्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर ध्यान नहीं देने से मंहगाई एवं बेरोजगारी बढ़ेगी।

राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने केंद्रीय बजट को देश की जनता के लिए निराशजनक बताया। आरिफ ने कहा कि मोदी सरकार का बजट किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, अल्पसंख्यक व दलितों के लिए कोई राहत नही लाया। यह बजट सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए कुछ लोगों को खुश करने का प्रयास हैं।

िला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा की अपनी सरकार को बचाने के लिए मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया ये बजट मजबूरी का बजट है। कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में बताया की यह बजट सिर्फ झुनझुना है इससे ज्यादा कुछ नहीं गरीब मध्यमवर्ग को बजट से कई उम्मीदें थी उनकी उम्मीदों पर बजट से आम आदमी को निराशा हुई है।

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया ने हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास किया है बजट देश के युवा, बेरोजगार, महिला, किसान, और स्वावलंबी महिलाओं के लिए समर्पित बजट है। हनुमान व्यास राजस्थान राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नेशनल कांग्रेस वर्क्स कमेटी आईटी सेल निराशा जनक बजट है एक झुन्झना हाथ में देने वाला बजट है ।

सीए जसवंत सिंह बैद
-चेयरमैन, आईसीएआई बीकानेर के अनुसार व्यापार जगत के हिसाब से बजट मिला-जुला
बजट मे ऐग्रिकल्चर, शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली, व्यापार सहित सभी क्षेत्रो पर ध्यान केंद्रित किया गया है। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स की रेट बढ़ाकर 12.5% करना व शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन की रेट 20% करना, फ्यूचर व ऑप्शन पर सिक्युरिटी ट्रांज़्केशन टैक्स की रेट बढाने से निवेशकों को जरूर निराशा हाथ लगी है।


Share This News