ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 14 पीबीएम अस्पताल में करंट से युवक की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में एयरकंडीशनर ठीक करते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चा अस्पताल में यूनिट हेड के ओपीड़ी कमरा नं 17 में एसी की रिपेयरिंग करते समय करंट लगने से पंजाबगिरान निवासी 21 वर्षीय तालीम मोहम्मद की मौत हो गई।

अस्पताल में मरीजों की सेवा करने वाली एक संस्था ने 17 नंबर बिजली ठेकेदार को कमरे के खराब एसी को ठीक करने के लिए उसे बुलाया था। जिसके साथ यह युवक भी आया था। दोनों युवक एसी ठीक कर रहे थे। कमरे में किसी ने एसी का स्विच ऑन कर दिया जिसके चलते तालीम मोहम्मद करंट लगकर तिपाई से नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जिस कमरे में दोनों युवक एसी ठीक कर रहे वहां का स्टाफ कमरे में ताला लगाकर वहां से निकल गए। घटना के बाद तालीम के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हादसे के बाद परिजनों ने पीबीएम की मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है


Share This News