ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240723 WA0338 स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: लिए 6 नमूने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मैसर्स पापड़मल जी एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा अग्रवाल पापड़ भुजिया इंडस्ट्री पर की गई। मैसर्स पापडमल जी एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में परिसर की दीवारों पर जाले लगे हुए थे। जिन्हें मौके पर ही हटाने के निर्देश दिए गए तथा पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड रखने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, चना दाल के कट्टों पर निर्माण तिथि तथा अवधिपार तिथि अंकित नहीं थी।

भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने के लिए पाबंद किया। साथ ही तैयार खाद्य पदार्थों को पेलेट्स पर रखने के निर्देश दिए। मौके पर भुजिया, नमक, पापड़, मूंगोडी आदि के 6 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News