Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के गंगाशहर क्षेत्र में रेलगाड़ी के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह गंगाशहर थाना क्षेत्र में उदयरामसर के आगे रेलवे ट्रेक पर सुरजासर निवासी किशन नामक युवक चलती रेलगाड़ी के नीचे आ गया जिसकी वहज से उसके काफी चोटे आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंगाशहर पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। युवक की जेब से मिले सामान से उसकी पहचान हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई जारी है।