ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 93 बीकानेर में मिला युवक का शव, भाई ने कहा हत्या हुई है Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। जिले की नोरंगदेसर  रोही में एक युवक मृत अवस्था में मिला है। इस बारे में मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जानकारी के अनुसार नोरंगदेसर निवासी पूनमचंद पुत्र शंकरलाल नायक ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 20 जुलाई को नोरंगदेसर रोही में उसका भाई मृत अवस्था में पड़ा था। उसके पास बीयर की बोलते व खाली पव्वे तथा कचौड़ी पड़ी थी। पास में मोटरसाईकिल टायर के निशान थे, उसके शरीर पर चोटे आई थी। आशंका है कि भाई की किसी ने हत्या की है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसकी जांच थानाधिकारी जसवीर कुमार कर रहे हैं।


Share This News