ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 17 जवानी में घोखाधड़ी कर भागा, बुढापे में हुआ गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

rajasathana c21638c115e0b7d0561c697d4a295737 जवानी में घोखाधड़ी कर भागा, बुढापे में हुआ गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
गिरफ्तार आरोपी।

Thar पोस्ट। राजस्थान में एक हैरान कर देने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति जवानी में धोखाधड़ी कर भागा, लेकिन बुढापे में गिरफ्तार हो गया। जानकारी के अनुसार रकम दोगुनी करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में 24  बरस से फरार योगेश शर्मा पुत्र नारायण स्वरूप शर्मा को कालंद्री थानाधिकारी उदयसिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल सोनाराम एवं कांस्टेबल योगेंद्रसिंह की टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया।

यह है आरोप : पुलिस ने श्याम नगर थाना पुलिस के सहयोग से फरार चल रहे योगेश शर्मा पुत्र नारायण स्वरूप शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कालंद्री थाने में 10 अगस्त 1998 को उसकी जमा रकम को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।  24 साल से फरार चल रहा था। इस मामले में कालंद्री निवासी श्रीमती कैलाशदेवी पत्नी गंगाधर श्रीमाली ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।


Share This News