

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा की स्थानीय इकाई डूंगर महाविद्यालय द्वारा एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान के तहत महाविद्यालय में 25 वृक्ष लगाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी द्वारा पौधरोपण कर उद्घाटन किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ दिग्विजय सिंह तथा डूंगर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर इंद्र सिंह राजपुरोहित द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉक्टर नरेंद्र कुमार कुमावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में फलदार 25 वृक्षों का महाविद्यालयी
शिक्षकों द्वारा रोपण किया गया। इस हेतु ड्रिपिंग सिस्टम द्वारा पौधों की सुरक्षा तथा संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्थानीय इकाई के सदस्यों द्वारा ली गई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर शशिकांत, प्रोफेसर विक्रमजीत, प्रोफेसर उज्जवल गोस्वामी, प्रोफेसर सुमित्रा चरण, डॉ मधुसूदन शर्मा डॉक्टर घनश्याम बिट्टू डॉक्टर अनामी भार्गव तथा इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर एमडी शर्मा तथा महाविद्यालय के समस्त प्रोफेसर्स ने वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया। इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर एमडी शर्मा ने बताया कि फलदार पौधों में मुख्य रूप से जामुन आम, चीकू, शहतूत, आंवला, अमरूद आदि पौधों का आज रोपण किया गया। यह कार्यक्रम निरंतर आगे बढ़े इस हेतु भी द्वितीय चरण का आयोजन भी प्रस्तावित है।
प्रदेश संगठन मंत्री डॉ दिग्विजय सिंह
ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठन स्तर पर प्रत्येक इकाई द्वारा यह एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । राजस्थान के प्रत्येक महाविद्यालय की इकाई के द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का व्यक्तिगत दायित्व है, अतः महाविद्यालय शिक्षकों द्वारा एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम निरंतर संचालित किया जा रहा है।
Thar पोस्ट। सैन्ट्रल मॉनिटरिगं कमेटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार,नई दिल्ली एवं संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रान्तिकारी मोर्चा,भारत हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित ” राष्ट्रीय वाल्मीकि अधिवेशन” में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल लखन को राजस्थान का प्रदेश का भार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। पूर्व मंत्री, उत्तराखंड श्री भगवत प्रसाद जी मकवाना,
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल लखन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय का आभार प्रकट किया एवं डॉक्टर शांतिलाल जावा का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण,समाज के बुध्दिजीवी , पंच-पटेल,संत -महतं, सामाजिक, राजनीतिक नेता गण की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गुरू शिष्य का संबंध शरीर से नहीं हृदय से होता है-गोस्वामी सुशील महाराज
सत्संग व संयुक्त परिवार आज की जरूरत-विमर्शानंद जी महाराज
हिमालय परिवार, बीकानेर जिला द्वारा लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया । महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता विमर्शानंद जी महाराज ने की व मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील जी महाराज उपस्थित थे । अध्यक्षता करते हुए विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में सत्संग और संयुक्त परिवार की आवश्यकता है । अच्छा वातावरण, विश्व शांति व संस्कृति को बचाये रखने के पूरा विश्व भारत देश को देख रहा है । किसी भी वर्ग विशेष से पहले हम भारतीय है तथा राष्ट्रीयता सर्वोपरि । शांति, सद्भावना मानवता के कल्याण हेतु विश्व भर में कार्य करते हुए अनेक आयोजनों में हिस्सा लेते रहते हैं एवं भारत की संस्कृति के प्रचारक सुशील जी महाराज ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरू और शिष्य का संबंध शरीर से नहीं होता बल्कि हृदय से होता है । शरीर तो नष्ट हो जाता है लेकिन संबंध बना रहता है । संवित सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से आध्यत्म की ओर अग्रसर हुए सुशील जी महाराज शिकागो, लंदन, स्पेन, मोरक्को , इंडोनेशिया, बहरीन आदि देशों में सद्भावना कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर भारत का नाम रोशन किया है। महर्षि भृगु पीठाधीश्वर नोएडा के गोस्वामी सुशील जी महाराज का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया गया है । यूएन असेंबली न्यूयॉर्क में भी आपको सम्मानित भी किया गया ।

इस अवसर पर विमर्शानंद जी महाराज, हिमालय परिवार की प्रांतीय अध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा, संरक्षक बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल व महासचिव आर के शर्मा द्वारा सुशील जी महाराज का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन भी किया गया । कार्यक्रम में गोरधन शर्मा, संतोष शर्मा, रमाकांत शर्मा, मनोहर लाल वर्मा, सुरेश गुप्ता, महेश भोजक, सुरेन्द्र सिंह, भुवनेश, रमेश जोशी, श्रीमती रेखा गुप्ता, विजय कंवर, कविता यादव, नीलम जोशी, सुशीला अग्रवाल, आनंद देवी, सविता देवी, वीणा यादव सहित अनेक सत्संगी उपस्थित थे ।