ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 10 हिट एंड रन मामलों में दुर्घटना पीड़ित के प्रतिकर के लिए कमेटी गठित ** पत्रकारिता पर वार्ता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240718 WA0226 हिट एंड रन मामलों में दुर्घटना पीड़ित के प्रतिकर के लिए कमेटी गठित ** पत्रकारिता पर वार्ता Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240718 WA0169 हिट एंड रन मामलों में दुर्घटना पीड़ित के प्रतिकर के लिए कमेटी गठित ** पत्रकारिता पर वार्ता Rajasthan News Portal राजस्थान
Meeting of DM with officers, bkn and conference

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आदेशों के क्रम में हिट एंड रन मामलों में दुर्घटना पीड़ित के प्रतिकर के लिए जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।


इस समिति का गठन ‘टक्कर मारकर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022’ के नियम 11 के तहत की गई है। आदेशानुसार समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे तथा दी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक सदस्य सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, सभी उपखंड अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सदस्य होंगे।

आदेशानुसार समिति के सदस्य सचिव द्वारा प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार समिति की बैठक आयोजित करवाई जाएगी तथा इस स्कीम की मासिक एवं त्रैमासिक रिपोर्ट सहित अन्य सूचना जिले की वेबसाइट एवं परिवहन विभाग तथा संबंधित को प्रेषित करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

‘पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं’ विषयक करियर वार्ता एवं प्रदर्शनी आयोजित
बेसिक पीजी महाविद्यालय में विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा हुआ आयोजन
बीकानेर।  विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र तथा बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए करियर वार्ता एवं प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान युवाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के महत्व तथा पत्रकारिता के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की संभावनाओं तथा इस क्षेत्र में प्रचलित पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही जनसम्पर्क, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, रेडियो जॉकी, कंटेंट राइटर आदि की जानकारी दी।


विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र के करियर काउंसलर नगेंद्र नारायण किराडू़ ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाए गए कार्यक्रमों तथा योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि युवाओं को करियर निर्माण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


बेसिक पी.जी. महाविद्यालय के संरक्षक रामजी व्यास ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें और एकाग्रचित्त होकर इसे हासिल करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।


इस दौरान रोजगार केंद्र द्वारा करियर प्रदर्शनी लगाई गई और योजनाओं से जुड़े पंपलेट्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश पुरोहित पुरोहित ने किया।


Share This News