ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 81 बीकानेर में भीषण हादसा, 6 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240718 232019 बीकानेर में भीषण हादसा, 6 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज महाजन। बीकानेर जिले में भारतमाला सडक़ पर कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में छ: लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गम्भीर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया । गुरुवार की शाम भारतमाला सडक़ पर जैतपुर टोल के हनुमानगढ़ की तरफ एक कार पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गम्भीर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया।

सूचना मिलने पर महाजन थानाधिकारी कश्यपसिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं टोल प्लाजा की एम्बुलेंस भी मौके पहुंच गई। घायल बच्ची को महाजन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रो की मदद से शवो को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को महाजन होस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। लूणकरणसर सीओ नरेंद्र पुनिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक हनुमानगढ़ निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे है। मृतको के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।


Share This News