Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक डैमेज कार की वीडियो फ़ोटो तेज़ी से वायरल हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे के करीब जस्सूसर गेट स्थित एक पेट्रोल पंप के आगे फिल्मी स्टाइल में एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दो बिजली के खंभों को तोड़ते हुए एक गाड़ी के ऊपर जा गिरी। यह एटिऑस RJ13 3 सीएफ 2137 कार डिवाइडर में जा टकराई। गाड़ी हवा में उछलने के बाद खम्भों को तोड़ते हुए आरजे07 यूबी 0869 पर जा गिरी। इस गाड़ी पर पुलिस का लोगो भी लगा है। घटना के बाद अर्टिका कार में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु सहम गए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बेकाबू कार चालक की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस ने अवरुद्ध हुए मार्ग को सुचारू कर दिया है। कार चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है।