ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 68 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता गिरने से चोटिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता बाथरुम जाते समय फिसलने से चोटिल हो गए हैं। वहां मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति को देखा और उनके चोट लगना महसूस हुआ। उसके बाद एंबुलेस के सहयोग से आरबीएम अस्पताल लेकर आए। इस दौरान सीटी जांच कराने के बाद पता चला कि उनकी राइट साइड की पांच पसलियां टूटी है। 

rajasthan 4182630172c45e98948b6f58de05626c मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता गिरने से चोटिल Rajasthan News Portal राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निवास जवाहर नगर में स्थित है। जहां उनके पिता किशन स्वरूप और माता गौमती देवी रहती हैं। इस बारे में आरबीएम अस्पताल के पीएमओ नगेंद्र भदोरिया ने बताया, सुबह नौ बजे के आसपास सूचना मिली कि सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम जाते समय फिसलने से चोटिल हो गए हैं। सूचना पाते ही अस्पताल प्रशासन की टीम उनके घर पहुंची। जब उनको वहां देखा तो उनकी राइट साइड की तरफ पसलियों में फैक्चर महसूस हुआ। उन्हें निवास से एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उनका सीटी करने का फैसला लिया, उनके राइट साइड की पांच पसलियां टूट गई हैं, जो की तीन से लेकर आठ तक है। 

इसके बाद जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। सर्जिकल आईसीयू में भर्ती मुख्यमंत्री के पिताजी को उपचार के लिए जयपुर लाया गया।


Share This News