ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240716 WA0163 दो मूक-बघिर आवासनियों का विवाह, प्रशासन एवं भामाशाहों के सहयोग से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240715 WA0221 दो मूक-बघिर आवासनियों का विवाह, प्रशासन एवं भामाशाहों के सहयोग से Rajasthan News Portal राजस्थान
Blessing by mayor bikaner

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संभाग स्तर पर संचालित राजकीय नारी निकेतन में दो मूक बघिर आवासनियों उषा एवं सोनाक्षी का विवाह सोमवार को जिला प्रशासन एवं भामाशाहों (रवीन्द्र व्यास, बलविंद्र यादव, जिला उद्योग संघ एवं अन्य) के सहयोग से करवाया गया।
नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी ने बताया कि संस्था परिसर में रविवार को हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत व आवासनियों की बनौली की रस्म अदा की गई। इसी प्रकार 15 जुलाई को बारात स्वागत, पाणिग्रहण संस्कार और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना सहित अन्य अधिकारियों और विशिष्ट जनों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

दो बालिकाओं उषा एवं सोनाक्षी के विवाह के शुभ अवसर पर महापौर सुशीला कंवर ने दोनो बालिकाओं को शुभाशीर्वाद देकर सफल एवं मंगल परिणय जीवन की शुभकामनाएं दी।


अधीक्षक ने बताया कि आवसनियों के विवाह प्रक्रिया की औपचारिकताओं से लेकर विवाह तक अनिल कुमार बिस्सा, संतेाष कुमार मेहरा, लोकेश जांगिड़, विजेन्द्र सिंह राठौड़, नीलम पंवार, पुष्पा, इंदुबाला महात्मा, पोन्नमा अब्रहाम, साहिना बानो सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र कुमार और शिव कुमार के बीकाणा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में संगीत की निःशुल्क प्रस्तुति दी गई।


Share This News