Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल पर देर रात जानलेवा हमला हुआ। मिली जानकारी के अनुसार वे सोमवार देर रात सिने मैजिक रोड से निकल रहे थे कुछ अज्ञात युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक आपसी रंजिश के चलते हुआ हमला। गंगाशहर थाना इलाके में हुई वारदात मे उनके सिर पर चोट आई है। शिवजी अग्रवाल व भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा भी उनके साथ थे।