ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240714 141736 विधायक सिद्धि कुमारी ने सूरसागर का जायजा लिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की धरोहर स्थाई समाधान को लेकर कलेक्टर से की बात। बीकानेर में पिछले दिनों बारिश के बाद सूरसागर की दीवार ढहने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़क का आज बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने मौके पर जाकर जायजा लिया और निर्माण कार्य को लेकर जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर नाराजगी जताई।

सिद्धि कुमारी ने कहा बीकानेर की धरोहर सूरसागर को भाजपा सरकार ने एक झील के तौर पर निर्मित किया था कांग्रेस सरकार की बेरुखी और प्रशासन की लापरवाही से हर बार सूरसागर को नुकसान पहुंचता है सिद्धि कुमारी ने जिला कलक्टर से कहा जिस तरह का निर्माण कार्य चल रहा है ये स्थाई समाधान नहीं है सूरसागर बीकानेर की धरोहर है इसके लिए मेट्रो सीटी के टाऊन प्लानर द्वारा मैप बनाकर इसका स्थाई समाधान निकलना चाहिए जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाए जिससे समय और पैसे की बचत भी हो और आस पास के लोगो को भी नुकसान ना हो।

इस मौके पर भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, जिला मंत्री मनीष सोनी, ओम प्रकाश मीणा, जमनलाल गजरा युवराज लखावत व्यास साथ रहे।


Share This News