ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 43 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240710 WA0185 1 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 193026 1 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0183 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0178 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0177 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0171 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0166 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पेश बजट पर जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया है। बीजेपी ने इसे आमजन के लिए लाभप्रद तथा कांग्रेस ने जनविरोधी बताया है।

बजट में खाजूवाला को अनेक सौगातें मिलने पर विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पेयजल पुनर्गठन शहरी जलप्रदाय योजना के लिए 25 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। जल योजना पूगल को घोघा नहरी उपशाखा से जोड़ने और पुनर्गठन के लिए 4.50 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं दंतोर में 132 केवी जीएसएस स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार 682 आरडी से आडूरी होते हुए मकेरी तक 29 किलोमीटर सड़क की चौड़ाईकरण और नवीनीकरण के लिए 23 करोड़ रुपए और भूरासर से आनंदगढ़ वाया 28 केएलडी गोकुल तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए 16 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में सौगात देते हुए खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया गया है। वहीं पूगल और छत्तरगढ़ में सोलर पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

महिला सशक्तिकरण का बजट: सिद्धि कुमारी

बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा। साथ ही इस बजट से हर वर्ग को फायदा मिलेगा।.विधायक सिद्धि कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए मां वाउचर योजना, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 15 लाख करना, 2 लाख नए सेल्फ हेल्प ग्रुप पांच साल में बनाने, इस साल 40 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने और इन्हें 300 करोड़ रुपये का ऋण रियायती दर पर दिया जाने, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल एवं पेइंग गेस्ट की सुविधा देना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2024 तक लंबित बिजली कनेक्शन की पेंडेंसी को समाप्त करने के लिए एक लाख 45 हजार कृषि कनेक्शन दिए जाने, पांच लाख नए किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, इस साल 3500 करोड़ के शॉर्ट टर्म लोन जैसी घोषणाओं से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में बाबा साहेब अंबेडकर ग्राम विकास योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे गरीबों को फायदा होगा। सरकार ने अगले पांच साल में 4 लाख नई भर्तियों की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में भर्ती की जानी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त युवाओं के लिए सरकार नई नीति लाई जाएगी। इससे 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी प्रकार 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में मैरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को टेबलेट और तीन साल का इंटरनेट फ्री दिया जाएगा, इससे युवाओं को फायदा मिलेगा। प्रदेश में चिकित्सा सुविधा का विस्तार करने के लिए 27 हजार 660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे चिकित्सा सेवा और सदृढ़ होगी।

श्रीडूंगरगढ़ को बस स्टेंड, आरओबी और ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनेक सौगातें मिली
विधायक सारस्वत ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का जताया आभार. श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा है कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेशवासियों को ऐतिहासिक बजट की सौगात दी है। इस बजट में प्रत्येक वर्ग को शामिल किया गया है। यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया गया है। विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बस स्टैंड की वर्षो पुरानी मांग को बजट में शामिल किया गया है। जल्दी ही श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। क्षेत्र में 20 नए हैडपम्प ओर 10 नए ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। गुसाइंसर बड़ा और ठुकरियासर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रकार कालू रोड श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समंदरसर तक 22 किलोमीटर की मिसिंग लिंक सड़क 7 करोड़ 70 लाख रुपए तथा वीर बिग्गा मन्दिर से तोलियासर तक 9.8 किलोमीटर सड़क 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से बनाई जाएगी। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ – बीदासर रोड आरओबी का निर्माण 44 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से और बिग्गा परसनेऊ अंडरब्रिज का निर्माण 10 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से होगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट श्रीडूंगरगढ़ के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार पांच नवीन आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, तहसील व ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने, कचरा संग्रहण व निस्तारण को प्रभावी बनाने के लिए 135 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा और विकसित राजस्थान के चहुमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया है।

सुशासन की डबल इंजन सरकार में राजस्थान का होगा पूर्ण विकास – महापौर सुशीला कंवर

भजनलाल सरकार का आज पहला पूर्ण बजट राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रस्तुत बजट पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत किया गया आज का बजट विकसित राजस्थान की नींव रखेगा। बजट में अन्नदाता, जनता, व्यापारी, उद्योग, टूरिज्म, कला, संस्कृति, समाज और प्रदेश की आधारभूत संरचना के हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए सर्व समावेशी बजट तैयार किया गया है। बीकानेर को पवनपुरी नागणेची माता जी मंदिर के सामने आरओबी निर्माण हेतु 40 करोड़, बीकानेर शहर में एकत्रित होने वाले गंदे पानी के स्थाई समाधान हेतु मेरे निवेदन पर नगर निगम को 100 करोड रुपए, फायर ब्रिगेड्स , बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक बायो टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, प्रोसेसिंग प्लांट्स, मैटीरियल फैसिलिटी सेंटर्स, बीकानेर सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें चार्जिंग स्टेशन, बीकानेर में सेरेमिक पार्क, अभिलेखागार में मौजूद 40 करोड़ ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन के लिए 40 करोड़, पौधारोपण और पार्क विकास के कार्यों की घोषणा, युवाओं को नई तकनीकी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के अवसर सृजित करने के लिए अटल इन्नोवेशन स्टूडियो और एक्सीलरेटर्स की स्थापना, युवाओं के लिए आईटीआई में नवीन ट्रेड्स जोड़ना, पॉलिटिकल महाविद्यालय में सीटों की क्षमता में वृद्धि करना, मेडिकल कॉलेज में स्पेशल इंजरी सेंटर्स की स्थापना, गंगा शहर राजकीय अस्पताल में गायनिक वार्ड की स्थापना नापासर नगर पालिका की घोषणा, बीकानेर में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, श्री कोलायत जी कपिल मुनि सरोवर का सौंदर्य करण आदि कई घोषणाओं के साथ बीकानेर शहर ही नही अपितु बीकानेर जिले की जनता की आशाओं पर खरा उतरने का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है।

बजट विकसित राजस्थान के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा– विजय आचार्य

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने आज वित मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट विकसित राजस्थान के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा यह बजट प्रदेश के भविष्य के निर्माण का बजट है भजनलाल सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ, सबका वश्विास है और इसके अनुरूप सरकार काम कर रही है आचार्य ने कहा जल जीवन मिशन से 15 हजार करोड़ लागत से हर घर जल पहुंचे, सीएनजी और एविएशन फ्यूल सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी घटाकर दिया किसानों को फायदा दिया, स्टाम्प ड्यूटी में किसानों को फायदा पहुंचाते हुए वित्त मंत्री ने संयुक्त स्वामित्व वाली गैर कृषि भूमि पर स्टाम्प ड्यूटी 6 से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी है जिससे किसानो को फायदा मिलेगा, मुख्यमंत्री पशुपालन विकास बोर्ड की घोषणा स्वागत योग्य है, शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स व अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना से लाभ मिलेगा आज के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी ,विजय उपाध्याय, मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कुणाल कोचर ने सराहना करते हुए कहा हर वर्ग का ध्यान रखते हुए यह राज्य के भविष्य के निर्माण का बजट है।


कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा शिक्षा का बजट तो बिल्कुल कमजोर है। नाम परिवर्तन करने में भाजपा मास्टर है , हमें कोई आपत्ति नहीं ये कुल गुरु बनाए
पर यूनिवर्सिटी की गुणवत्ता में सुधार करे
द्रोण जैसे गुरु तैयार करें ,लेकिन सिर्फ़ नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा
अंग्रेज़ी माध्यम की स्कूल के लिए कुछ नहीं
इंफ़्रा स्ट्रक्चर के लिए कुछ ख़ास प्रावधान नहीं
ये बजट महंगाई बेरोजगारी के लिए राहत नहीं लाएग। आम आदमी बजट से निराश हुआ है।

IMG 20240710 195054 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान

प्रो दिग्विजय सिंह शेखावत (सेवानिवृत प्राचार्य),प्रदेश संगठन मंत्री, भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राज.उच्च शिक्षा के अनुसार

संगठन की लंबे समय से मांग थी कि पेंशनर्स की ग्रेच्युटी केन्द्र सरकार के अनुरूप 20 लाख से बढाकर 25 लाख की जाए। 30 जून को सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट का लाभ देने की मांग भी की गई थी । बजट में दोनो मांगे पूरी हुई है संगठन इसके लिए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करता है।

  1. उच्च शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 125 करोड़ एवं 45 करोड़ स्मार्ट क्लास रूम तैयार कररने के लिए स्वीकृत किए हैं जिससे नवीन तकनीक के साथ शिक्षण कार्य हो सकेगा जिसका संगठन स्वागत करता है।
  2. तकनीकी शिक्षा में उन्नयन हेतु भरतपुर बीकानेर अजमेर के इंजीनियरिंग कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की स्थापना व इसके लिए 300 करोड़ का बजट प्रावधान।
  3. खेल विश्वविद्यालय और आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालयों की स्थापना की घोषणा भी स्वागत योग्य है।
  4. पेंशनर के लिए औषधीयों हेतु लिमिट भी 30000 से बढ़कर 50000 की गई है यह पेंशनर्स को काफी राहत देने वाला कदम।

वित्त मंत्री दियाकुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा  बजट पूरी तरह निराशा जनक हे जनता को दिग्भ्रमित करता हे । पारीक ने कहा की गरीब मध्यम वर्ग के लिए बजट में कुछ भी नही हे,राजस्थान में प्रत्येक गृहिणी महंगाई से जूझ रही हे बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने का कोई प्रावधान नहीं है , गैस, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी त्रस्त है आम आदमी को कोई राहत प्रदान नहीं किया गया हे ।  बीकानेर की प्रमुख समस्या रेल फाटकों की हे जिस से जनता त्रस्त हैं बजट में इस गंभीर समस्या के निदान का कोई प्रावधान नहीं है। बीकानेर एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में कोई घोषणा नहीं की गई प्रत्येक वर्ग के लिए बजट उनकी आकांक्षाओं आशाओ पर पूर्णतया निराशा से भरा है।

राजस्थान का बजट ” 2024-25 ” राजस्थान के सर्वांगीण एवं बहुआयामी विकास हेतु समर्पित वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर राजस्थान विधानसभा में आयोजित बजट सत्र की कार्यवाही में सहभागिता सुनिश्चित की।
बजट में बीकानेर को मिली अनेक सौगातें,
इन घोषणाओं से बीकानेर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। विजय बाफना
महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन , बीकानेर कोषाध्यक्ष भाजपा गोपेश्वर मण्डल


राजस्थान सरकार के इस बजट मे इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, चिकित्सा, खेती, पर्यावरण सहित सभी क्षेत्रो का ध्यान रखा गया है| यह एक लोकलुभावन बजट है जिसमे सभी क्षेत्रो पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की गई है| एलपीजी, ऐवीएशन टरबाइन फ्यूल जैसी चीजों पर वेट करना स्वागत योग्य कदम है। बड़े उद्योगों के साथ-साथ एमएसएमई उद्योगों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है| बीकानेर को सोलर हब के रूप मे विकसित करने की दिशा दी गई है| माईन्स व मिनरल उद्योग को विकसित करने के लिए सिरेमिक की दृष्टि से बीकानेर मे सेंटर ऑफ ऐक्सीलेंस खुलना प्रस्तावित किया गया है| ड्राईपोर्ट, रेल फाटक की समस्या व हवाई सेवाओ के विस्तार के मुद्दों पर बीकानेर को जरूर निराशा हाथ लगी है | बीकानेर मे अटल इनोवेसन स्टूडियो खोलने की घोषणा से युवाओ को लाभ मिलेगा सीए जसवंत सिंह बैद
चेयरमैन, आईसीएआई बीकानेर

IMG 20240710 192830 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0212 बजट पर प्रतिक्रिया, जनप्रतिनिधियों ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News