ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240709 WA0252 52 किलो अवधि पार खाद्य करवाया नष्ट, लिए 9 नमूने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य सुरक्षा दल की 465 आरडी तथा छतरगढ़ में कार्रवाईराज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशो में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवम बीसीएमओ खाजूवाला डॉ मुकेश मीना द्वारा 465 आर डी तथा छतरगढ़ में संयुक्त कार्रवाई की गई।

डाक्टर गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्रवाई मैसर्स श्री महावीर स्टोर, पारीक मिष्ठान भण्डार, मैसर्स सियाग दूध भंडार, मैसर्स मां चामुण्डा मिष्ठान भंडार, गणेश मिष्ठान भंडार तथा न्यू गणेश मिष्ठान भंडार पर की गई। उपरोक्त कारवाई में विभिन्न प्रतिस्थानों से अवधीपार नमकीन, सॉस, मुरमुरे, मसाले, चिप्स, बिस्कुट, सोहन पापड़ी आदि कुल लगभग 52 किलोग्राम को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। मौके पर कुल 9 नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में डॉ मुकेश मीना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण वर्मा तथा सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।


Share This News