ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240708 WA0264 303 किलो मिर्च पाउडर किया सीज 190 किलो करवाया नष्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर बीकानेर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डाक्टर राजेश गुप्ता के निर्देशो पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गंगाशहर में कार्रवाई की गई। डा गुप्ता ने बताया कि उक्त कारवाई मैसर्स ओसवाल मसाला यूनिट पर अमानक होने का शक होने पर लाल मिर्च पाउडर के 3 नमूने लिए गए तथा 9 प्लास्टिक के कट्टो मैं लगभग 303 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त 4 प्लास्टिक के कट्टो में पुरानी भीगी हुई बदबुदार लगभग 190 किलो मिर्ची को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News