ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240705 WA0266 बीकानेर में शुद्ध आहार -मिलावट पर वार अभियान के तहत हुई कार्यवाही Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के चलाया जा रहा है।इसके तहत शुक्रवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और खाजूवाला बीसीएमओ डॉ. मुकेश मीना द्वारा छत्तरगढ़ में संयुक्त कार्यवाही की गई।
सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मैसर्स श्रीराम दूध भंडार, कसवां दूध भंडार, महालक्ष्मी मिष्ठान भंडार तथा पार्वती स्टोर पर की गई।

मैसर्स पार्वती स्टोर पर अवधि पार 405 लीटर सरसों का तेल, 22 लीटर घी, 28 किलो सूजी आदि जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाई गई। अवधि पार तेल को कास्टिक डाल कर साबुन निर्माता को बेचने के लिए पाबंद किया गया। मौके पर 4 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह तथा श्रवण वर्मा शामिल रहे।


Share This News