ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240703 WA0248 विधायक व्यास होंगे बीटीयू के प्रबंध मंडल सदस्य, आदेश जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल का सदस्य नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. हरि शंकर मेवाड़ा ने यह आदेश जारी किए हैं। बोम सदस्य के रूप में विधायक व्यास का कार्यकाल मनोनयन तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगा।

आदेश के अनुसार बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2017 की धारा 22 की उपधारा के तहत यह मनोनयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश अनुसार विधानसभा सचिवालय ने गत 15 मार्च को प्रदेश के 12 विश्वविद्यालयों के लिए प्रबंध मंडल, सीनेट और कार्य परिषद में विभिन्न विधायकों की नियुक्ति की थी।

इसमें व्यास को बीटीयू का प्रबंध मंडल सदस्य बनाया गया था। जिसके आदेश अब जारी हो गए हैं। विधायक व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल सदस्य के रूप में बेहतर कार्य करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।


Share This News