बीकानेर कांग्रेस मीटिंग।

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीते दिन हुई कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कांग्रेस की समीक्षा बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल समीक्षा बैठक में अपना संबोधन दे रहे थे, इस बीच लूणकरणसर से कांग्रेस के टिकट पर हाल ही में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके राजेंद्र मूंड के समर्थकों ने बेनीवाल को कांग्रेस प्रत्याशी को हराने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। विरोध को भांपते हुए वीरेन्द्र बेनीवाल कुछ देर चुप्पी साध ली। इस दौरान वीरेंद्र बेनीवाल और राजेंद्र मूंड के समर्थक काफी देर तक आपस में उलझते दिखे। समझाइश भी चली।

जानकारों के अनुसार पीसीसी के निर्देश पर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी सहित पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। बेनीवाल अपना संबोधन देने के लिए जैसे ही मंच की तरफ जाने लगे, वहां मौजूद मूंड के समर्थकों ने बेनीवाल का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मूंड और बेनीवाल के समर्थकों के बीच में नोंकझोंक शुरू हो गई।

विरोध व हंगामे की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वीरेंद्र बेनीवाल का टिकट काटकर राजेंद्र मुंड को  प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के इस फैसले के बाद पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक दी थी। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र मूंड भाजपा के सुमित गोदारा से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे, जिसे लेकर मूंड समर्थकों में नाराजगी है और इसी को बैठक में हंगामे की वजह बताया जा रहा है।

शहर कांग्रेस की सभा 2 को संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर कांग्रेस की लोकसभा आम चुनाव 2024 चुनाव समीक्षा बैठक 2 जुलाई को सुबह 10.30 बजे बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आहूत की गई है

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।