ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240630 WA0221 बीकानेर परकोटे में बच्चों के लिए नवाचार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बदलते परिवेश में मोबाइल पर गेम में चिपके रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खराब असर हो रहा है। आंखें खराब होने के साथ पेट की बीमारियां व चिड़चिड़ापन आदि से ग्रसित हो रहे हैं। इसे देखते हुए बीकानेर परकोटे में कीकानी व्यासों के चौक में बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए शतरंज चैंपियंस लीग के प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन समिति के नरेंद्र व्यास ने बताया प्रथम स्थान पर वीर तथा द्वितीय स्थान पर भीम ने स्थान पाया। मैच काफी रोमांचक रहे आगामी दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम रखे जाएंगे। तेजी से आये बदलाव के साथ ही दुनिया आपकी जेब मे मोबाइल के रूप में सिमट गई है। इसका सही इस्तेमाल वरदान साबित हो रहा है। जबकि दुरुपयोग होने से मोबाइल आपके लिए अभिशाप भी बन सकता है। यह सब आप पर निर्भर करता है।


Share This News