ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 1 बीकानेर: एरिया डोमिनेशन कार्रवाई में 372 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के जिलों में एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के तहत पुलिस ने रेंज में छापामारी कर 372 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेंज के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिले में रविवार को सुबह 942 पुलिस अधिकारियों और जवानों के 222 दलों ने 919 स्थानों पर दबिश देकर 372 अपराधी पकड़े हैं। इनमें 98 स्थाई वारंटी भी शामिल हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा करते हुए 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध 24 प्रकरण दर्ज कर 16 आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 121.52 लीटर देसी शराब, 92 लीटर हथकड़, 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के 9 मामलों में 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही 19.40 किलो डोडा पोस्त, 134 ग्राम अफीम, 4414 किलो हेरोइन, 10 ग्राम चिट्टा, 2 किलो गांजा और 1400 नशीली टेबलेट बरामद हुई है। जुआ सट्टा व अन्य एक्ट में 37 लोगों को पकड़ा गया है। रेंज के चारों जिलों में कुल 34 प्रकरण एक ही दिन में दर्ज किए गए हैं। उनके पास से 57525 रुपए और 16 बंडल बीड़ी के जब्त किए हैं। इसके साथ ही चार हिस्ट्रीशीटर, जघन्य अपराधों में वांछित पांच तथा विभिन्न प्रकरणों में कुल 17 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

आई जी ओमप्रकाश के अनुसार एडीजी क्राइम के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया था। इसके लिए सभी जिला एसपी ने थानावार अपराधियों की लिस्ट तैयार की थी। उसके बाद छापा मारने के लिए दल गठित किए गए थे।


Share This News