ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240618 WA0240 सरकार फ्री में 3 साल तक इंटरनेट देगी, आज अंतिम तिथि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरकार राजस्थान में तीन साल तक मुफ्त नेट देगी। लेकिन यह सुविधा केवल मा. शिक्षा बोर्ड की वर्ष 22/23 तथा 23/24 के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी। निशुल्क टेबलेट के साथ 3 साल तक इंटरनेट कनेक्शन भी निशुल्क मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को शाला दर्पण में शुरू किए गए नए मॉड्यूल में किस कंपनी का नेटवर्क उन्हें चाहिए उसका इंद्राज 1 जुलाई तक कराने के निर्देश दिए है। टेबलेट लेने वाली मेधावी विद्यार्थियों के क्षेत्र में नेट कनेक्टिविटी उपलब्धता के आधार पर उनके विकल्प पोर्टल पर कराने को कहा है…

अनेक इलाकों में बीएसएनएल नेटवर्क अच्छा आता है तो किसी में जिओ, एयरटेल, वोडाफोन आईडिया के नेटवर्क की सेवाएं अच्छी है। इसलिए जिन विद्यार्थियों के क्षेत्र में जिस कंपनी का नेटवर्क अच्छा है उन्हें उसी नेटवर्क का विकल्प देने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है ताकि 3 साल तक उन्हें निर्बाध नेटवर्क मिल सकें। इसके लिए विभाग द्वारा कंपनियों से निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस जानकारी के आधार पर ही विभाग द्वारा विभिन्न कंपनियों के नेटवर्क उपलब्ध कराने की निविदाएं की जाएगी।

बोर्ड की वर्ष 21/22 तथा 22/23 की परीक्षाओं में 75 फीसदी या अधिक अंक लाने वाले 55 हजार 800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने है हालांकि टेबलेट वितरण को लेकर भी असमंजस है कि इन मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने है या टेबलेट लागत की राशि। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्मिक उनके द्वारा टेबलेट की राशि वितरण कराए जाने का विरोध कर रहे है, लेकिन ये तय है कि 55 हजार 800 पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट मिले या उसकी राशि उन्हें इंटरनेट कनेक्शन तो 3 साल तक निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।


Share This News