Thar पोस्ट। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 20 जून से लेकर 23 जून तक पूरे राजस्थान में बारिश के आसार हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो भरतपुर, धौलपुर जिलों सहित जयपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह प्री मॉनसून की बारिश है इससे कोई अधिक राहत नही मिलेगी।
इसके चलते बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री तक जाने की भी अनुमान लगाया है। जिससे रातें काफी गर्म रहेगी।
मानसून नजदीक है: भीषण गर्मी का झकझोर देने वाला सितम अब कुछ ही दिन सहना पड़ेगा। जयपुर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
मानसून 20 जून तक राजस्थान की सीमाओं को छूने के अनुमान से काफी पीछे है। कयास लगाए जा रहे थे कि 25 जून तक राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना है। लेकिन मानसून ने गुजरात में दस्तक दी है। जिसके आधार पर अनुमान लगाया गया है कि गुजरात और राजस्थान के बीच की दूरी तय करने में मानसून को ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।