ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 55 अनियमितताएं पाए जाने पर 15 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 15 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।


अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि वल्लभ गार्डन स्थित राज मेडिसिन एंड जनरल स्टोर, आरकेपुरम स्थित मां वैष्णो मेडिकल एंड जनरल स्टोर, लक्ष्मीनाथ जी घाटी के पास स्थित खुशी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, शिव बाड़ी स्थित गणपति मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, तथा

जाट छात्रावास के सामने जयपुर रोड स्थित गणपति मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 7 दिनों के लिए, सत्तासर स्थित शुभम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित आदर्श मेडिकल स्टोर, रानेरी स्थित पूजा मेडिकल स्टोर, छतरगढ़ स्थित योगेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कालू स्थित जे.पी. मेडिकोज, जांगलू जेगला स्थित मां मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए, आदर्श कॉलोनी स्थित रक्षिता मेडिकल स्टोर, गांव ताउ, सूडसर, दुलचासर स्थित नेहा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 दिनों के लिए, जेगला स्थित श्री करणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 दिनों के लिए, सूडसर स्थित बीकानेर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News