ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240618 WA0288 scaled बैडमिटंन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के जलवे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान मे आयोजित 15, 17 व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा बैडमिटंन चेम्पियनशीप 2024, 15 से 17 जून 2024 तक स्थानीय डॉ करणी सिंह स्टेडियम मे आयोजित हुई। जिसका समापन समारोह दिनांक 17 जून को सम्पन्न हुआ । समापन समारोह के मुख्य अतिथी दीप चन्द जी (एडिशनल एस पी ) तथा विरेन्द्र सिंह जी राठौड़ (इजी. सुप्रिडेट IGNP) वहीं विशिष्ट अथीति के रूप में श्री सुभाष जी मित्तल (संरक्षक लघु उद्योग भारती एंव श्री मान जुगल जी राठी (व्यापार मण्डल अध्यक्ष) उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर बैडमिण्टन संघ के अध्यक्ष श्री राजेश गोयल द्वारा की गई गोयल ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा वर्ग मे अनन्या आचार्य विजेता तथा हर्षिता उपविजेता रहीं छात्र वर्ग में लोकजीत विजेता तथा तनिष्क उपविजेता रहे युगल वर्ग में पार्थ तथा नैतिक की जोड़ी शुभम व लोचन को हराकर विजेता बनी


संघ के कोषाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया की 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सानिया राओ विजेता व हिमांशी उपविजेता रहीं छात्र वर्ग में वेदांत जोशी तथा यथार्थ शर्मा प्रथम व द्वितीय रहे युगल वर्ग मे भी वेदांत व यथार्थ विजेता रहे व दक्ष सेठिया व नैतिक सुधार उपविजेता रहे।


सचिव नारायण दास ने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा वर्ग मे काव्या तथा हिमांशी विजेता व उपविजेता बने जबकि छात्र वर्ग मे जागृत्त बिन्नानी ने वेदांत जोशी को तीन सेटों मे हराकर फाइनल जीता।


Share This News