ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240618 WA0376 बेटियों ने थामी निर्जला एकादशी पर मरीजों व उनके परिजनों की सेवा की कमान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर की पीबीएम अस्पताल में निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा कार्य का जिम्मा इस बार बेटियों ने उठा लिया। हमारी संस्कृति हमारा प्राण अभियान के तहत रंगत फाउंडेशन ने पीबीएम के हल्दीराम अस्पताल के आगे सेवा लगाई। इस दौरान ठंडे जल व शरबत ने बीकानेर सहित आस पास के जिलों से आए मरीजों व उनके परिजनों को तृप्ति प्रदान की।


रंगत फाउंडेशन ने इस सेवा कार्य की शुरुआत सांस्कृतिक आइकन व मोटिवेटर गरिमा विजय की प्रेरणा से की। डॉ पुष्पा शर्मा ने बताया कि इस आनंददाई सेवा कार्य की समस्त व्यवस्थाओं व मौके पर जल व शरबत सेवा करने में कंचन मारू, पिंकी खड़गावत, डॉ पुष्पा शर्मा, पारुल विजय, भावना खड़गावत, हर्षिता शर्मा, अर्पिता जैन ने मुख्य भूमिका निभाई। बेटियों के इस अभियान को सफल बनाने में असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत, अमित मित्तल, अनिल सोनी व आदि ने भरपूर सहयोग किया। संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहीं गरिमा विजय ने भी सेवा कार्य में पूरा समय दिया। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ पीके सैनी ने भी सेवा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रोशन बाफना के साथ शरबत सेवा भी की। पीबीएम के सिक्योरिटी गार्ड्स का भी सहयोग रहा।


Share This News