ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 13 केवल इस नंबर से आएंगे बैंकिंग वाले कॉल, अब फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, TRAI का सख्त निर्णय Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देशभर में चल रहे फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है। दूरसंचार विभाग ने ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए तैयारी कर ली है। TRAI यानी दूरसंचार नियामक ने रेगुलेटेड एंटिटी जैसे कि बैंकिंग, इंश्योरेंस आदि के लिए नई नंबर सीरीज पर मुहर लगा दी है। यूजर्स को अब बैंकिंग या इंश्योरेंस वाले कॉल्स 160 से शुरू होने वाले नंबर से आएंगे। दूरसंचार विभाग का यह कदम लोगों को फर्जी नंबर से आने वाले फ्रॉड कॉल से बचाएगा। पिछले दिनों दूरसंचार विभाग ने फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स और संस्थानों के लिए नई नंबर सीरीज की घोषणा की थी, जिसे अब TRAI से मंजूरी मिल गई है।

DoT (दूरसंचार विभाग) ने बताया कि 10 अंकों वाली यह नई नंबर सीरीज इस तरह से तैयार की गई है कि टेलीकॉम यूजर्स को कॉल करने वाली एजेंसी के साथ-साथ टेलीकॉम ऑपरेटर और कॉल करने वाली जगह का पता लग जाएगा। यह वित्तीय फ्रॉड को रोकने के लिए बेहद जरूरी है

DoT ने अपने आदेश में बताया कि Telecom Commercial Communication Customer Preference Regulations (TCCCPR, 2018) के तहत विशेष रूप से सर्विस और लेन-देन संबंधी फोन कॉल के लिए एक अलग नंबर वाली सीरीज, जो 160 से शुरू होती है, उसे आवंटित करने का फैसला लिया गया है।


Share This News