ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240617 112525 श्रुति का कमाल, ग्रैंडमास्टर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी श्रुति ने  ग्रैंडमास्टर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा गांव के राहुल सारस्वा पुत्र चुन्नीलाल सारस्वा की सुपुत्री श्रुति सारस्वा ने पूरे बीकानेर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति सारस्वा अपने माता पिता के साथ आसाम के कोकड़ाझाड़ में निवास करती हैं। श्रुति को फोटोग्राफी का बेहद शौक है और वह अलग अलग प्रोटोटाइप में फोटोशूट करती रहती है। श्रुति ने अपने एप्पल आईफोन-15 मोबाइल फोन से केवल 5 मिनट में अलग अलग पौधों के 145 फोटोग्राफ लिये। जिसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से श्रुति को ग्रेंड मास्टर के खिताब से सम्मानित किया गया। श्रुति को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पेन सम्मान स्वरूप दिया गया। श्रुति के दादाजी चुन्नीलाल सारस्वा आसाम के कोकड़ाझाड़ के प्रमुख व्यवसायी थे। श्रुति को यह प्रेरणा अपने बड़े भाई आर्यन से मिली जो खुद भी इस रिकार्ड को पूर्व में ले चुका है।


Share This News