
Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की खाजूवाला विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव डा.विश्वनाथ मेघवाल को दिल का दौरा पड़ने से हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टर्स ने आपातकालीन उपचार करते हुए हाथोंहाथ स्टेंट लगाया है। अब हालत में सुधार बताया जा रहा है।
इस बारे में विधायक डा.मेघवाल की पत्नी एवं एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में होमसाइंस कॉलेज की डीन डा.विमला डुकवाल ने बताया कि सुबह छह बजे अचानक डॉक्टर साब ने असहजता बताई। सीने मंे दर्द की बात कही तो बगैर वक्त जाया किये हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल ले आये। यहां आते ही डॉक्टर्स ने तुरंत जांच की ओर ब्लॉकेज की पुष्टि होने पर स्टेंट लगा दिया। अब हालत में सुधार हैं और वे आराम कर रहे हैं। डा.विमला ने बताया कि एक महीने पहले भी उनका चैकअप करवाया था लेकिन तब ईसीजी पूरी तरह नॉर्मल थी। ऐसे मंे अचानक ये बदलाव आये हैं। एंजियोग्राफी की तो एलएडी (मुख्य नाड़ी) में बड़ा ब्लॉकेज पाया गया। ऐसे में हाथोंहाथ स्टेंट लगाया। अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.पिंटू नाहटा भी हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी देखरेख में इलाज करवाया।