ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 49 बीकानेर के विधायक को हार्ट अटैक, हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240616 114509 बीकानेर के विधायक को हार्ट अटैक, हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले की खाजूवाला विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव डा.विश्वनाथ मेघवाल को दिल का दौरा पड़ने से हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टर्स ने आपातकालीन उपचार करते हुए हाथोंहाथ स्टेंट लगाया है। अब हालत में सुधार बताया जा रहा है।

इस बारे में विधायक डा.मेघवाल की पत्नी एवं एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में होमसाइंस कॉलेज की डीन डा.विमला डुकवाल ने बताया कि सुबह छह बजे अचानक डॉक्टर साब ने असहजता बताई। सीने मंे दर्द की बात कही तो बगैर वक्त जाया किये हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल ले आये। यहां आते ही डॉक्टर्स ने तुरंत जांच की ओर ब्लॉकेज की पुष्टि होने पर स्टेंट लगा दिया। अब हालत में सुधार हैं और वे आराम कर रहे हैं। डा.विमला ने बताया कि एक महीने पहले भी उनका चैकअप करवाया था लेकिन तब ईसीजी पूरी तरह नॉर्मल थी। ऐसे मंे अचानक ये बदलाव आये हैं। एंजियोग्राफी की तो एलएडी (मुख्य नाड़ी) में बड़ा ब्लॉकेज पाया गया। ऐसे में हाथोंहाथ स्टेंट लगाया। अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.पिंटू नाहटा भी हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी देखरेख में इलाज करवाया।


Share This News