ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 15 महिला ने ससुराल में चुराए लाखों रुपये के आभूषण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में बढ़ रहे अपराध ग्राफ में महिलाएं भी वारदातों को अंजाम दे रही है। नवलगढ़ कस्बे के घूमचक्कर इलाके में 23 मई को हुई चोरी की वारदात को अंजाम पीड़ित की पुत्रवधू और उसके दोस्त ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की पुत्रवधू व उसके दोस्त को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार 23 व 24 मई की मध्यरात्रि को कस्बे में घूमचक्कर के पास रहने वाले बंशीधर सैनी के घर पर 40 लाख रुपए की चोरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चोरी में नया मोड़ आ गया। मामले में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना को पुत्रवधू ने रची और जयपुर से अपने दोस्त को बुलाकर जेवरात पार करा दिए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पीड़ित बंशीधर की छोटी पुत्रवधू की सोशल मीडिया पर 2 वर्ष पहले जयपुर के एक युवक से दोस्ती हुई। वह उससे मिलने जयपुर भी जाया करती थी। पुत्रवधू ससुरालवालों से अपने पीहर झुंझुनू शहर में आने का बहाना बनाकर आती। यहां से वह जयपुर में अपने दोस्त से मिलने जाती। फिर वापस लौटकर झुंझुनूं आती। झुंझुनू से वह अपने ससुराल नवलगढ़ चली जाती। इससे परिवारवालों को कभी शक भी नहीं हुआ। पुलिस आगे करवाई कर रही है।


Share This News