Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर, डी. डब्ल्यू एन्टरटेंमेंट संस्था द्वारा बीकानेर में संगीत, नृत्य और मॉडलिंग क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए रीवेल्यूवेशन ऑफ टेलेंट सीजन 2 का ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है। यह शानदार कार्यक्रम 16 जून 2024, रविवार को प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक होटल बाबू हैरिटेज में आयोजित किया जाएगा।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जय जोशी ने आज होटल बाबू हैरिटेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जूनियर आयु वर्ग (4 वर्ष से 17 वर्ष) और सीनियर आयु वर्ग (17 से 30 वर्ष) में मेल-फिमेल प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

इवेंट के सह-संस्थापक आकाश धवल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले सिंगर, डांसर और मॉडल को सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

2023 में भी इसी तरह का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिलीप जोशी, कमल श्रीमाली, हरीश शर्मा, पं. पुखराज शर्मा, डॉ. श्रीयांश जैन, कोरियोग्राफर आर्यन राज, शशिगोयल, ज्योति जोशी, आरव खत्री, वसीम भाटी, अकरम अली, खुशी, नवनीत पारीक और कोमल बागवान प्यारेलाल चौहान मौजूद थे।

जय जोशी ने कहा कि यह मंच प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देता है और उन्हें पूरा सहयोग भी करता है। इस मंच के माध्यम से पहले सीज़न में भाग लेने वाले कई प्रतिभागियों ने बीकानेर का नाम रोशन किया है।

तो यदि आप संगीत, नृत्य या मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, तो 16 जून को होटल बाबू हैरिटेज में रीवेल्यूवेशन ऑफ टेलेंट सीजन 2 के ऑडिशन में भाग जरूर लें!