ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240614 WA0193 स्वायत्त शासन और राजस्व मंत्री से मिले विधायक व्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को जयपुर में नगरीय निकाय एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा से मुलाकात की।


इस दौरान बीकानेर (पश्चिम) विधायक ने नगरीय निकाय एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री से नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने तथा आगामी दिनों में जनसंख्या के अनुरूप भर्ती करवाने की मांग की। साथ ही इसके अनुरूप संसाधन उपलब्ध करवाने और नगर विकास न्यास के माध्यम से विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। विधायक व्यास ने राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा से मुलाकात की और राजस्व विभाग के तहसीलदार सहित विभाग के अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का आग्रह किया, जिससे राजस्व से जुड़े कार्य प्राथमिकता से हों और आमजन को राहत मिले।


Share This News