ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 20 बीकानेर : यदि रात 8 के बाद शराब बिकी तो पुलिस एसएचओ सस्पेंड होंगे, बीट कांस्टेबल पर भी कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रात को 8 के बाद शराब बिकी तो संबंधित पुलिस थाने के एसएचओ सस्पेंड होंगे। इसके साथ ही बीट कांस्टेबल पर भी गाज गिरेगी। एसीएस होम की ओर से पुलिस अधिकारियों को मैसेज मिला है कि बीकानेर में रात 8 के बाद दुकानों पर अवैध रूप से शराब बिक रही है। 

इस मैसेज के बाद से पुलिस महकमे मर खलबली मची है। वहीं अधिकारियों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एसपी ने शहर के सभी पुलिस थानों के एसएचओ को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर रात 8 के बाद दुकानों पर शराब बिकी तो सस्पेंड किया जाएगा। 

उन्हें 16 सीसी की चार्ज सीट दी जाएगी। एसपी ने बीट कांस्टेबल, इवनिंग गस्त अधिकारी, चेतकइंचार्ज की भी जिम्मेदारी तय की है कि रात को 8 बजे शराब की दुकानें बंद हो जाए। इसके बाद एसएचओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए शराब की दुकानों पर पहरा लगा दिया है। दुकानदारों को हिदायत दी है और बीट कांस्टेबल को शराब की दुकानों पर नजर रखने के लिए कहा है।


Share This News