Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीकानेर शहर के वित्तीय सलाहकार गणेश बांठिया ने एस बी आई म्यूचुअल फंड में एक ही दिन में 121 एस आई पी जिसकी कुल राशि 2 लाख रुपए निवेश कराई। इस अवसर पर सभी निवेशकों को बांठिया की और से छोटे पौधे देकर सम्मानित किया एवं लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड में निवेश के लाभ का वर्णन किया। शाखा प्रबंधक यशवीर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एस बी आई म्युचुअल के द्वारा प्रबंधित कुल संपत्ति मूल्य 10 लाख करोड़ को पार कर गया है।

अजमेर। विश्व पर्यावरण दिवस” पर्यावरण संरक्षण और नागरिक स्वास्थ्य की जागरुकता हेतु TPADL Walkathon – 2024 का किया गया पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र विश्नोई (IPS) रहे मुख्य अतिथि I

शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टाटा पावर अजमेर प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों एवं अजमेर शहर वासियों को नागरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण की चेतना जागृत करने हेतु TPADL Walkathon – 2024 का आयोजन सुबह 06 बजे अजमेर के पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र विश्नोई (IPS) की अगुवाही में रीजनल कॉलेज जीएसएस में वृक्षारोपण कर टीपीएडीएल के कार्मिको के साथ वैशाली नगर जीएसएस तक वॉक कर अजमेर शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक स्वास्थ्य के लिए अपील की ।
टाटा पॉवर अजमेर के पीआरओ लक्ष्मी कांत शर्मा ने TPADL Walkathon 2024 के सफल आयोजन पर TPADL प्रबंधन की ओर से अजमेर के पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र विश्नोई (IPS) अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक श्री दुर्ग सिंह राजपुरोहित, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री भीकाराम काला एवम सभी पुलिस और मीडिया के सम्माननीय साथियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में विष्व पर्यावरण दिवस मनाया गया महाराजा गंगा सिंह विष्वविद्यालय, बीकानेर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 5 जून को विष्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए। निरन्तर प्राकृतिक संसाधनों का अति दोहन से पर्यावरणी नुकषान पर चिंता जाहिर की। कुलपति ने बताया कि इस वर्ष 11000 पौधे लगाकर कैंपस को ”हरित कैंपसश् रूप में विकसित करनें का संकल्प लिया है, जिसके प्रथम चरण में विष्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 108 पौधे लगाकर शुरूवात की है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बीकानेर-पष्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने पौधारोपण करते हुए कैंपस को ”हरित कैंपस में विकसित करनें की मुहिम का स्वागत किया। कार्यक्रम में कुुलसचिव हरिसिंह मीना, पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर अनिल कुमार छंगाणी, डीन विज्ञान संकाय प्रोफेसर राजाराम चोयल, डाॅ. अनिल कुमार दुलार, डाॅ. प्रभुदान चारण, डाॅ. गौतम मेघवंषी, डाॅ. प्रकाष सहारण, डाॅ. सुरेंद्र गोदारा, कुलदीप जैन, उमेश शर्मा इत्यादि शिक्षकों और अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। दीक्षांत समारोह में भाग लेने हेतु राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आये जिला कलेक्टर एवं एस.पी. ने भी कैंपस में पौधारोपण कर विष्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएंे दी।
पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा संभव
बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर रेली का आयोजन किया गया।
स्वर्ण जयंती नगर में आयोजित की गई रेली के माध्यम से पेड़ों, पर्यायवरण व जल के उपयोग एवं बचत के महत्त्व की जानकारी दी गई। साथ ही पृथ्वी को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक यदुनंदन नारायण व्यास ने संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के साथ आमजन को वायु, जल, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम अपने आसपास प्रतिदिन साफ सफाई रख कर प्रदूषण से मुक्त रह सकते हैं। हमें वायु, जल, आकाश एवं मिट्टी को संभावित प्रदूषण से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में मानव जीवन को भी खतरा बढ़ सकता है। मानव द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से मानव के साथ पशु, पक्षी, कीट, पतंग आदि को नुकसान पहुँच रहा है, इसके मद्देनजर हम सभी को एक साथ मिलकर हमारी पृथ्वी, आकाश, वायुमंडल आदि को बचाने हेतु लगातार काम करना होगा। इस अवसर पर संस्थान में पौधों का रोपण किया गया एवं पर्यावरण के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर निदेशक आरसेटी दिनेश जैन, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया एवं आरसेटी स्टॉफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल पुरोहित ने किया।
बीकानेर सेवा योजना की भीषण गर्मी में 24 वे दिन भी गोचर क्षेत्र में पशु, परिंदो की सेवा जारी

बीकानेर सेवा योजना द्वारा इस भीषण गर्मी में गोचर क्षेत्र में गायों की खाली खेलियों में पानी, गायों क़े लिये हरा चारा और पक्षियो क़े लिये पालसियों में पानी की सेवा लगातार 24 वे दिन भी जनसहयोग से जारी हैँ, बुधवार सुबह सेवा योजना क़े कार्यकर्त्ता अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े सान्निध्य में सरे नथानिया क्षेत्र में नाल ओवरब्रिज क़े उत्तरी साइड में एक गौ शाला क़े बाहर बनी पानी की खाली खेलियों में प्यासी गायों क़े लिये टेंकर से पानी डलवाया तथा यहां चबूतरों पर रखे पालसियों की सफाई करके उसमे स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल भरा । सेवा योजना क़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा क़े आर्थिक सहयोग से आज क़े पुनीत कार्य को अंजाम दिया l इस कार्यक्रम में सेवा योजना की उपाध्यक्ष सीमा पारीक, प्रवक्ता पवन राठी, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, निज़ाम सा क़े साथ अध्यक्ष राजकुमार व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद बिस्सा का भी पूर्ण सहयोग रहा ।
वंदे मातरम टीम ने आज पर्यावरण दिवस को पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया

1.भीनसर गो बृज गोशाला में 21 छायादार वृक्ष के पौधे लगाए।
2.बीकानेर को ग्रीन बीकाना बनाने की मुहिम के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों को 105 पौधे बांटे ।
- भंवर लाल लिंबा को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- संतो शहीदो और समाज के दिवंगत बुजर्गो की स्मृति में पौधे लगाए।
वन्दे मातरम् टीम गो संवर्धन और पर्यावरण विभाग द्वारा नीम, गुलमोहर, करंजी, पापड़ी
सरेश सेजडा, अमल ताश गूंदा मीठा नीम सहित 21 छायादार पेड़ो का पोधारोपण किया।आज भीनासर के स्थानीय निवासियों को भी निशुल्क पौधा वितरण किए गए।
पर्यावरण के लिए समर्पित बीकानेर के शिक्षाविद श्री भंवरलाल लिंबा का आज पर्यावरण मित्र की उपाधि से वंदे मातरम टीम द्वारा सम्मानित किया गया। शॉल श्रीफल राम दरबार के दुपट्टा से dr अमित सोनी, विजय कोचर, मुकेश जोशी, नरसिंह भाटी नवनीत पारीक द्वारा लिंबा को उनके पर्यावरण के लिए दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।राष्ट्र संत रामसुख दास जी महाराज सहित मूला रामजी जैसा राम जी मोड़ा राम जी की स्मृति में पौधे लगाए।
कार्यक्रम में विजय कोचर, dr दिलीप शर्मा, भुवनेश यादव, श्री कुम्हार महासभा जिला अध्यक्ष राम लाल भोभारिया, निर्मल कुमार नांगल, किशन लाल राठी , मांगी लाल बिश्नोई, आशुतोष शुक्ला, देव किशन कुम्हार , निर्मल कुमावत, पप्पू जी लखेसर ,श्याम सुंदर पारीक, बजरंग सुथार, राम चंद्र सुथार, देवेंद्र बोथरा, वैभव कुमावत, निर्मल बरडिया, मुकेश जोशी, देवकिशन सोखाल, राहुल लिंबा, दक्ष लिंबा सहित महिलाओं और बालिकाओं द्वारा भी पौधारोपण में हिंसा लिया। वंदे मातरम् टीम द्वारा पूरी गोशाला परिवार और आगंतुक मेहमानो का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। गोशाला संचालक द्वारा वंदे मातरम टीम का पौधे लगाने के लिए धन्यवाद किया गया। सबको गोशाला की तरफ से छाछ पिलाने की वयवस्था की गई।वन्दे मातरम् टीम अगले 3 महीनो तक गोचर में पानी टैंकर सेवा के साथ निशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराएगी।