ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201004 005550 1 ट्रेन टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव,मुसाफिरों को होगा लाभ Rajasthan News Portal दिल्ली, देश
Share This News

Tp न्यूज़। अब मुसाफिरों के लिए रेलवे ने बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग करने के नियमों में बदलाव किया है। मुसाफिरों को अब टिकट बुकिंग कराते समय अपना मोबाइल नंबर को ही रजिस्टर कॉन्टैक्ट नंबर एंटर कराना होगा। रेलवे की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। अनेक बार मुसाफिर अपना टिकट दूसरो लोगों के अकाउंट से लेते हैं तो ऐसे में उनका कॉन्टैक्ट नंबर PRS सिस्टम में दर्ज नहीं होता है।
ऐसे में कई लोगों की ट्रेन कैंसिल होने पर या फिर ट्रेन के टाइम में बदलाव होता है तो ऐसे में यात्री को जानकारी नहीं मिल पाती हैं। इस बारे में रेलवे की ओर से SMS करके इस बारे में जानकारी दी जाती है। इस बारे में रेलवे के बयान में कहा गया है कि सभी मुसाफिरों से अनुरोध है कि वे टिकट बुकिंग के समय कॉन्टैक्ट नंबर में अपना मोबाइल नंबर ही रजिस्टर कराएं। जिससे कि वे रेलवे की तरफ से ट्रेन के शेड्यूल में हुए किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी से अपडेट रह सके। इसका फायदा रेल मुसाफिरों को होगा।


Share This News