ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240529 WA0285 विधायक सिद्धि कुमारी ने किया पोस्टर विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे मदर्स एल एस कर्मा फ़ाउंडेशन के द्वारा तैयार किये गये 50, हज़ार कपड़ों के बैग व 50, हज़ार अख़बार के लिफ़ाफ़ों को तैयार कर पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रयास किया जा रहा है जिसके पोस्टर विमोचन के लिए विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी बीकानेर (पूर्व) के कर-कमलों से पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

सिद्धि कुमारी ने इस कार्य की सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तीकरण की ओर एक अनुकरणीय पहल है।यह आपकी टीम का राजस्थान में शानदार कार्य हैं इसके लिए आपकी टीम को बहुत बहुत बधाई।संस्था की संरक्षक लक्ष्मीदेवी मंडा के निर्देशानुसार ज़रूरतमंद महिलाओं से पुराने कपड़े से बैग व पुराने अख़बार से लिफ़ाफ़े तैयार करवाये हैं ताकि उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी ने बताया कि इन बैग व लिफाफों का वितरण राजस्थान के विभिन्न ज़िलों में फ़ाउंडेशन की टीमों के द्वारा किया जाएगा जो कि पर्यावरण में सिंगल यूज़ पॉलीथिन को रोकने का एक सफल प्रयास रहेगा।हमारे फ़ाउंडेशन के द्वारा ये थैले व लिफ़ाफ़े बीकानेर,जयपुर, सीकर नागौर, चूरू ,हनुमानगढ़, गंगानगर ,अनूपगढ़ डीडवाना ,जोधपुर, बाड़मेर आदि ज़िलों में वितरित किए जाएंगे ।पोस्टर विमोचन के समय फ़ाउंडेशन टीम के सदस्य सींवरी चौधरी डॉ.मीनाक्षी चौधरी, डॉ.अनुपमा नीलम बेनिवाल, चंद्रकला, शकुंतला गोदारा,डॉ.रितु चौधरी, सुमन चौधरी, डॉ. सुनीता मंडा, ज्योति चौधरी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डूंगर महाविद्यालय, गरिमा दत्ता ,परमा आदि उपस्थित रहे ।


Share This News