ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240528 142024 ऑनलाइन ठगी : केवल 4 महीने में 1750 करोड़ रुपये का हो गया फ्रॉड! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। विश्वभर में करोड़ों रुपये ऑनलाइन  साइबर फ्रॉड के जरिए लूट लिए जाते है। केवल।भारत में हुई ठगी के आंकड़े चौकाने वाले है। इस साल 4 महीने जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच भारतीयों ने साइबर फ्रॉड की वजह से सैकड़ों करोड़ रुपये गवां दिए हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत में डेली 7 हजार से ज्यादा साइबर क्राइम के रिपोर्ट दर्ज किए जा रहे हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर लोग साइबर फ्रॉड की शिकायत कर रहे हैं।

प्रतिदिन 7 हज़ार मामले

I4C की रिपोर्ट की मानें तो साल की शुरुआती 4 महीनों में 4.70 लाख साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। वहीं, मई में हर रोज करीब 7 हजार साइबर फ्रॉड की शिकायतें की जा रही हैं, जो 2021 में दर्ज की गई शिकायतों से 113.7 प्रतिशत और पिछले साल की गई शिकायतों के मुकाबले 60.9 प्रतिशत ज्यादा हैं।

साइबर फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले ट्रे़डिंग स्कैम के सामने आए हैं, जिनमें लोगों से 1420 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। 2024 की शुरुआती 4 महीने में ट्रेडिंग स्कैम के 20,043 मामले दर्ज किए गए हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों को ट्रेडिंग के नाम पर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर लूट रहे हैं। वहीं, भारत में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, गेमिंग, सेक्सटॉर्शन, गिफ्ट और बैंकिंग फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।

साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ-साथ फिनटेक और टेलीकॉम कंपनियां शामिल हैं। इसके जरिए साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम करते हैं। इस कोऑर्डिनेशन सेंटर के जरिए ठगों के सिम कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट आदि को ब्लॉक किया जाता है। यही नहीं, यह एजेंसी देश में होने वाले नए तरीकों के साइबर फ्रॉड पर भी नजर रखता है।

हाल ही में साइबर क्राइम और फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हजारों मोबाइल हैंडसेट और लाखों सिम कार्ड को ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने करीब 18 लाख मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।


Share This News