ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 92 पेयजल संकट गहराया, टंकी पर चढ़े ग्रामीण, वीरुगिरी से सहमे अधिकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240527 201459 पेयजल संकट गहराया, टंकी पर चढ़े ग्रामीण, वीरुगिरी से सहमे अधिकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
बाड़मेर जिले में टंकी पर ग्रामीण।

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर जिले में भीषण गर्मी से बेचेन आमजन को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बाड़मेर के करीब एक दर्जन गांव आज प्रचंड गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इनमें कवास, भूरटिया, बायतु और इसके आसपास के दर्जनों गांव शामिल हैं।

ग्रामीणों को पानी की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। भूरटिया गांव में सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर समझाइश के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन नाराज ग्रामीण पानी की मांग पर अड़े रहे। कमाबेश ऐसी ही स्थिति जैसलमेर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों की है।

इस जिले के लवां गांव में पेयजल की मांग को लेकर रविवार शाम ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए थे, जिससे प्रशासनिक अधिकारी सांसत में आ गए।बाड़मेर के भूरटिया, ऊपरला वास, ढूंढा, बायतु और इसके आपसस के करीब एक दर्जन गांव पेयजल संकट की जद में हैं, जहां बाढ़ से बीस वर्ष पूर्व जलमग्न हो जाने से भारी जन-धन की हानि हुई थी


Share This News