Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में गर्मी से एक जवान की मौत हो गई। एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में गनर संदीप कुमार यादव की मौत हो गई।

पुलिस से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गनर संदीप कुमार गन एरिया से वापस गन टोइंग व्हीकल में कैंप लौट रहा था। इसी दौरान गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। बेस कैंप पर उतरा तो नब्ज बहुत कम चल रही थी।

इस दौरान प्राथमिक उपचार सीपीआर का असर नहीं हुआ और दोपहर लगभग 02ः10 बजे ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव सूरतगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। मृतक जवान संदीप कुमार पुत्र रामचंद्र यादव हरियाणा के भिवानी में सिरसा-घोघड़ा का रहने वाला था।